Bhojpuri ka badshah kaun hai | भोजपुरी का बादशाह कौन है

King of bhojpuri industry :- दोस्तों आपने कभी ना कभी भोजपुरी गाना तो जरूर सुना होगा लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि भोजपुरी का बादशाह कौन है और भोजपुरी का नंबर वन सिंगर कौन है और world famous bhojpuri king कौन है? यदि नहीं जानते हैं तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको यही बताएंगे कि भोजपुरी का ट्रेंडिंग स्टार कौन है  तो बने रहिए इस लेख के साथ और चलिए जानते हैं कि भोजपुरी का सुपरस्टार कौन है।


Bhojpuri ka badshah kaun hai (भोजपुरी का बादशाह कौन है)

वैसे तो भोजपुरी इंडस्ट्री में बड़े-बड़े दिगज अभिनेता हुए हैं, जैसे रवि किशन, मनोज वजपाई इत्यादि, परंतु बॉलीवुड हो या भोजपुरी इंडस्ट्री हर फिल्म इंडस्ट्री मे कोई ना कोई किंग के नाम से जरूर राज करता है। जिस प्रकार से शाहरुख खान को बॉलीवुड का किंग कहा जाता है, उसी प्रकार से भोजपुरी इंडस्ट्री का किंग खेसारी लाल यादव को कहा जाता है।

यह भोजपुरी इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों में से एक है। खेसारी लाल यादव बिहार के छपरा जिला के निवासी है। इनका जन्म सारण गांव में हुआ है

इनका परिवार बहुत ही साधारण था। कहते हैं कि जो पूरी ईमानदारी के साथ मेहनत करके अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ते हैं, भगवान भी उनकी मदद जरूर करता है और खेसारी लाल यादव ने यह बात साबित कर दी थी।

खेसारी लाल यादव ने अपने मेहनत के दम पर अपने परिवार के साथ साथ अपने गांव और जिला में अपना खास स्थान बनाया है। इस के अलावा, वह भोजपुरी इंडस्ट्री मे भी किंग के नाम से जाने जाते हैं।


bhojpuri ka badshah kaun hai (top 5 list)

  • Khesari Lal Yadav
  • Pawan Singh
  • Dinesh Lal Yadav
  • Ravi Kishan
  • Manoj Tiwari
  • Ritesh Pandey

खेसारी लाल यादव का भोजपुरी industry मे debut

खेसारी लाल यादव ने 2010 में भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इन्होंने एक भोजपुरी लोकप्रिय गीत संगीत के गायक के तौर पर शुरुआत की थी। इनका गाना “ सैयां अरब गईले ना …”  से इन को इंडस्ट्री में एक अलग पहचान मिली और खेसारी लाल यादव गायकी में लगातार चर्चा बटोरते रहे।

खेसारी लाल यादव एक तरफ तो गायकी मे अपनी पहचान बना ही रहे थे, वही दूसरी तरफ यह अपने मन में एक अलग लक्ष्य निर्धारित कर रहे थे और वह लक्ष्य एक अभिनेता बनने का था।

अपने इस सपने का पीछा करते हुए खेसरीलाल खेसारी लाल यादव ने फिल्म इंडस्ट्री में अभिनय की दुनिया में 2011 में कदम रखा। उन्हें सबसे पहली फिल्म निर्माता आलोक कुमार और निर्देशक प्रेमांशु सिंह की मिली थी। यह फिल्म “साजन चले ससुराल” थी।

जब यह फिल्म रिलीज हुई तो इस फिल्म ने भोजपुरी इंडस्ट्री में इतिहास बना दिया। खेसारी लाल यादव जो अभिनय के लिए केवल एक मौके की तलाश में भटक रहे थे, इस फिल्म में उनके द्वारा किए गए अभिनय ने उन्हें स्टार ही नहीं, बल्कि सुपरस्टार बना दिया।

इस फिल्म की कामयाबी के बाद खेसारी लाल यादव के पास फिल्मों की लाइन लग गई। इतनी कामयाबी मिलने के बावजूद भी खेसारी लाल यादव स्वभाव से बहुत ही सादगी भरे है।

साल 2011 के अंत में ही इन्होंने निर्देशक राजकुमार पांडे के साथ एक और फिल्म की। इस फिल्म का नाम  “नागिन” था। इस फिल्म के जरिए भी खेसारी लाल यादव ने अपने अभिनय की क्षमता का जबरदस्त परिचय दिया और लोगो के दिलों मे एक खास जगह बना ली।

खेसारी लाल यादव अपने फिल्म का चुनाव करते समय पूरे सावधान रहते हैं।


खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के बादशाह कैसे बने?

जब खेसारी ने भोजपुरी सिनेमा में अपना कदम रखा, तो उस समय पवन सिंह , मनोज तिवारी , रवि किशन और निरहुआ जैसे बेहतरीन एक्टर भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना परचम लहरा रहे थे।

भोजपुरी इंडस्ट्री एक छोटी फिल्म इंडस्ट्री है, इसीलिए लोगों का मानना यह था कि इन अभिनेताओं के अलावा भोजपुरी सिनेमा में किसी नए अभिनेता के लिए जगह बनाना बहुत मुश्किल होगा, परंतु खेसारी ने इन बड़े-बड़े नामों के बीच में केवल 23 साल की उम्र में अपने अभिनय के दम पर अपनी जगह बना ली थी।

खेसारी लाल यादव ने नागिन फिल्म की सफलता के बाद “ जान तेरे नाम” , “ेवरा पर मनवा डोले” , “लहू के दो रंग” और सपूत जैसी फिल्मे की, जो लगातार कामयाब हुई।

खेसारी के द्वारा दी गयी super hit films ने इन्हें भोजपुरी सिनेमा का एक बड़ा स्टार बना दिया। 2012 और 2013 में भोजपुरी सिनेमा मे मंदी का दौर आया। Films लगातार फ्लॉप होते दिखाई देने लगी थी। लेकिन खेसारी लाल यादव ने इस दौर में भी “ प्रतिज्ञा 2” , “दिल ले गई ओढ़निया वाली” , “ ए बलमा बिहारवाला” , “तेरी कसम” , “संसार” और “प्यार झुकता नहीं”  जैसी कामयाब फिल्में भोजपुरी इंडस्ट्री को दी और लगातार आगे बढ़ते रहे।

2014 में खेसारी लाल यादव अभिनेता से डायरेक्टर बन गए और उन्होंने अपनी पहली फिल्म “लाडला” बनाई। जहां उन्होंने अपनी जीवनी पर बनाई थी, जिसे लोगों के द्वारा खूब सराहा गया।

इसके अलावा उन्होंने 2014 में “ चरणों की सौगंध” , “साथिया बेताब” , “खून भरी मांग” और “तू मेरा हीरो” जैसी फिल्में भोजपुरी सिनेमा को दी, जिन्होंने इन्हें भोजपुरी सिनेमा का बादशाह बना दिया।

खेसारी लाल यादव ने अपने फिल्मी जीवन में परिवारिक और जबरदस्त एक्शन के साथ साथ रोमांटिक रोल, खलनायक के साथ मारधाड़ और हंसी ठिठोली जैसे सभी प्रकार के एक्शन में बेहतरीन अभिनय का परिचय दिया।

साल 2016 में निर्देशक, निर्माता और बेहतरीन अभिनेता खेसारी लाल यादव ने असलम शेख के लिए “दूध का कर्ज” , “दबंग” , आशिक खिलाड़ी आदि फिल्में की और “ साजन चले ससुराल भाग 2” , “साथिया साथ निभाना” , “दिलवाला” और मेहंदी लगा के रखना फिल्मे रिलीज के लिए तैयार थी।

उनके बेहतरीन अभिनय प्रदर्शन की वजह से उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री को बहुत सारी सुपर हिट फिल्में दी है। जिन्होंने खेसारी लाल यादव को भोजपुरी सिनेमा का किंग भी बना दिया।


FAQ,s

King of bhojpuri industry (भोजपुरी का बादशाह कौन है?)

Ans :- भोजपुरी का बादशाह खेसारी लाल यादव है।

Q. Bhojpuri ka Trending Star kaun Hai

Ans :- भोजपुरी का ट्रेनिंग स्टार खेसारी लाल यादव और पवन सिंह हैं।

Q. भोजपुरी का सुपरस्टार कौन है 2023 में?

Ans :- भोजपुरी का सुपरस्टार 2023 में  खेसारी लाल और पवन सिंह है।

Q. world famous bhojpuri king

Ans :- world famous bhojpuri king दो हीरो हैं पहला खेसारी लाल और दूसरा पवन सिंह है।
Q. पवन सिंह की 1 साल की कमाई कितनी है?
Ans :- एक रिपोर्ट के अनुसार पवन सिंह की पूरी संपत्ति लगभग 32 करोड़ रुपए है जोकि (4.5- 5 मिलियन डॉलर) होता है।  पवन सिंह एक फिल्म करने के लिए 40 से 45 लाख रुपए तक के फीस लेते हैं।
Q. भोजपुरी में सबसे हिट गाना कौन सा है?
Ans :- भोजपुरी का सबसे हिट सॉन्ग hello kaun है जोकि भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे द्वारा गाया गया है और दूसरा नंबर पर सबसे हिट सॉन्ग लॉलीपॉप है।
Q. भोजपुरी इंडस्ट्री का नंबर वन कौन है?
Ans :-  Bhojpuri industry का नंबर वन खेसारी लाल है।
Q. Bhojpuri ka number 1 hero kaun hai
Ans :-  यदि हम अभिनेताओं में बात करेगी भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे नंबर वन अभिनेता कौन है तो भोजपुरी का नंबर वन अभिनेता खेसारी लाल है।

Q. भोजपुरी का पावर स्टार कौन है?

Ans :- भोजपुरी में पावर स्टार खेसारी लाल को बोला जाता है।

Q. Bhojpuri ka number 1 singer kaun hai

Ans :- भोजपुरी  इंडस्ट्री में सबसे मशहूर गायक हैं खेसारी लाल है।



[ अंतिम विचार ]

दोस्तों इस लेख में हमने जाना कि भोजपुरी का सुपरस्टार कौन है और भोजपुरी इंडस्ट्री में नंबर वन सिंगर कौन है इसके साथ हमने आपको यह भी बताया है कि भोजपुरी का ट्रेंडिंग स्टार कौन है तो यदि आप इस लेख को पूरा लास्ट तक पढ़े होंगे तो हमें उम्मीद है कि अब आपको जानकारी हो गया होगा कि भोजपुरी का बादशाह कौन है? तो इतना सब जानने के बाद चलिए अब इस लेख को यहीं पर समाप्त करते हैं..धन्यवाद


Also Read :-

Leave a Comment